CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

3956 लीटर घी जप्त, गुजरात से फलोदी और बीकानेर होना था सप्लाई, जैसलमेर में फूड टीम एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

2 वर्ष ago
in jaisalmer
0
3956 लीटर घी जप्त, गुजरात से फलोदी और बीकानेर होना था सप्लाई, जैसलमेर में फूड टीम एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जैसलमेर। जैसलमेर में दीपावली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विंग (Food Safety and Drug Control Wing) अलर्ट मोड पर है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त शिव प्रसाद नकाते मदन के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ डॉक्टर बी एल बुनकर के मार्गदर्शन में जैसलमेर जिले में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में शनिवार को पुलिस थाना सांगड़ एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण चौधरी (Police Station Sangad and Food Safety Officer Praveen Chaudhary) और किशनाराम कड़वासरा ने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की चेकिंग के दौरान गुजरात से बीकानेर की ओर जा रहे ट्रक में लगभग 255 कार्टन घी पाया गया। जिसके मिलावटी होने के संदेह पर थानाधिकारी पुलिस थाना सांगड़ ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी जैसलमेर प्रवीण चौधरी और किशनाराम कड़वासरा को मिलावटी घी की सूचना दी।

सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच कर पाया कि कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के दो गाय घी के ब्रांड बंधन और खुशाली के लगभग 255 कार्टन थे जिसमें अमानक होने के संदेह पर FSSA एक्ट के तहत नमूनीकरण कर शेष 3956 लीटर की थाना परिसर में ही जप्त किया गया। लिए गए नमूनों को जोधपुर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा एवं वहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

#Jaisalmer 3956 लीटर घी जप्त, गुजरात से फलोदी और बीकानेर होना था सप्लाई। #जैसलमेर में फूड इंस्पेक्टर टीम एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई#Deepavali2023 #मिलावटीघी #AdulteratedGhee pic.twitter.com/SryBRE3QJs

— City News Rajasthan (@rajasthan_city) November 11, 2023

यह भी पढ़ें:  धनतेरस पर सोना-चांदी कि किमतो मे भारी गिरावट, जाने क्या है ताजा भाव

जैसलमेर जिले की खाद्य सुरक्षा टीम जिले में शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसे लेकर लगातार निरीक्षण, सेंपलिंग एवं मॉनिटरिंग कर रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण चौधरी ने बताया कि सभी खाद्य कारोबारी, दवा विक्रेता एवं फल सब्जी विक्रेता अपना लाइसेंस अति शीघ्र बनवा ले। बिना लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के खाद्य कारोबार करने पर FSSA 2006 के अंतर्गत 5 लाख जुर्माना एवं 6 महीने जेल का प्रावधान है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

ACB caught two Tehsildars red handed while taking bribe of Rs 15 lakh, they were demanding Rs 60 lakh
jaisalmer

ACB ने दो तहसीलदार को 15 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया ट्रेप, 60 लाख की कर रहे थे डिमांड

फ़रवरी 17, 2025
Discom JEN was caught by ACB for taking Rs 30,000 bribe, the brother-in-law was working as a broker.
CRIME

डिस्कॉम JEN को एसीबी ने 30 हजार रिश्वत लेते किया ट्रैप, साला कर रहा था दलाल का काम

दिसम्बर 10, 2024
jaisalmer

इंस्टाग्राम पर इश्क! 5 बच्चों सहित पति को छोड़ आशिक के साथ फरार हुई महिला

जून 12, 2024
Next Post
Diwali mega bumper offer scheme, influx of customers at Bundi mobile and electronic shops

दीपावली महा बम्पर ऑफर स्कीम, बूंदी मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर आई ग्राहको की बहार

Four persons of the same family resident of Madhya Pradesh died, 3 injured in a road accident

सड़क हादसे में मध्यप्रदेश निवासी एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की मौत, 3 घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN