जोधपुर। BJP विधायक सूर्यकांता व्यास से CMअशोक गहलोत की मुलाकात के बाद राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सूरसागर सीट से सूर्यकांता व्यास का टिकट काटकर देवेंद्र जोशी को (Devendra Joshi after canceling the ticket of Suryakanta Vyas) चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सीएम गहलोत का व्यास के घर जाकर उनसे मिलना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तीन दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने मंगलवार देर रात अचानक भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के निवास स्थान पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया। देर रात्रि अचानक सीएम अशोक गहलोत के विधायक सूर्यकांता व्यास के निवास स्थान पर पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए आए थे, इस मुलाकात के दौरान कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं की गई।
बंद कमरे में 15 मिनट तक हुई चर्चा
सीएम अशोक गहलोत और विधायक सूर्यकांता व्यास के बीच करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई, हालांकि यह क्या चर्चा रही इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन अचानक सीएम अशोक गहलोत का सूर्यकांता व्यास के निवास स्थान पर पहुंचना सभी को चौंकाने वाला है।
यह भी पढ़ें: BJP से नहीं मिला टिकट, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक को मिली जान से मारने की मिली धमकी
सीएम ने व्यास की टिकट काटे जाने पर दिया था बयान
सीएम अशोक गहलोत ने दो दिन पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक सूर्यकांता व्यास की टिकट काटे जाने पर भी बयान दिया था और कहा कि सूर्यकांता व्यास ने उनकी तारीफ की इसलिए भाजपा ने उनका टिकट काट दिया। अब देखना होगा कि इस मुलाकात के आगे क्या सियासी परिणाम सामने आते हैं।