कोटा, (विशाल उपाध्याय)। कांग्रेस सेवादल कोटा शहर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निदेर्शानुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के तहत जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली (Tiranga Yatra taken out to convey the message to the masses under Bharat Jodo Yatra) गई।
सेवादल के शहर अध्यक्ष हंसराज गोस्वामी ने बताया कि तिरंगा यात्रा घटोत्कच्छ चौराहे से शुरू होकर केशवपुरा चौराहे पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए सभी सेवादल व कांग्रेस के कार्यकर्ता चल रहे थे, इस दौरान भारत जोड़ो-भारत जोड़ो के नारे लगाए गए। केशवपुरा पर ध्वज वंदना के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, विनोद पारेता, महेंद्र राजौरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश विजयवर्गीय, धीरज नगर देव किशन कादिर भाई सेवाराम नागर इरफान कपिल विजयवर्गीय पार्षद मनोज गुप्ता विजय गुप्ता नईम सुल्तानी राजू भाई पप्पू भाई तरुण सैकड़ों कार्यकर्ता सेवादल साथ उपस्थित थे