कोटा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 8 दिसंबर को कोटा शहर में प्रवेश करेगी (Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra will enter Kota city on December 8) । उनकी इस यात्रा के कार्यक्रम में हुए बदलाव से जो तैयारियां कि जा रही थी वह धरी की धरी रह गयी। यात्रा जगपुरा की जगह 8 दिसंबर को सुबह 6 बजे अनंतपुरा स्वागत द्वार से शुरू होगी।
जगपुरा से कार के जरिए राहुल गांधी अनंतपुरा पहुंचेंगे। जहां से यात्रा शुरू होगी। यहां से राहुल गांधी 24 किलोमीटर नॉनस्टॉप रंगपुर तक जाएंगे जहां पर यात्रा का स्टॉप था। इस दौरान उम्मेद सिंह स्टेडियम में लंच का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होकर 11 बजे खत्म हो जाएगी, यानी 5 घंटे में ये रूट कंवर किया जाएगा। यहां से यात्रा बूंदी जिले में प्रवेश करेगी।
इस दौरान राहुल गांधी ब्रेक नहीं लेंगे। कार्यक्रम में बदलाव को लेकर जब कोटा शहर के कोऑर्डिनेटर शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी से बात की तो उन्होंने कहा कि बदलाव के कार्यक्रम ऊपर से आए हैं। उनका कहना था कि गुजरात चुनाव या फिर दिल्ली जाने के चलते यात्रा में परिवर्तन किया हो सकता है।
पहले यात्रा की शुरुआत जगपुरा से होनी थी। 10 बजे यात्रा उम्मेद सिंह स्टेडियम पहुंचती जहां लंच ब्रेक के बाद राहुल का मीडिया से रूबरू होने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके बाद दोपहर 3ः30 बजे शहीद स्मारक से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होना था।