कोटा। भारतीय जनता पार्टी उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रघुनाथ अग्रवाल के आदेशानुसार एवं भाजपा कोटा शहर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी की सहमति से, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के.पी. सिंह द्वारा उद्योग प्रकोष्ठ की महिला जिला सह-संयोजक पद पर प्रीति अग्रवाल एवं सुप्रिया मंडलोई की नियुक्ति की गई।
जिला संयोजक डॉ. के.पी. सिंह ने प्रेस विज्ञिप्त जारी कर बताया कि दोनो ही नव-नियुक्त महिलाएं लघु उद्यमी होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में बड़ा नाम है। इन दोनों की नियुक्ति पर उद्योग प्रकोष्ठ के भुपेन्द्र जैन, ईशांन अरोड़ा, संजय विजय, कौशल सोनी, किशन पारेता, राजनारायण गर्ग, समीर सूद, रौनक कपूर, पियुष जैन, गिरीश गौतम, अविनाश साहनी, रवि गोयल, यतीश शर्मा, शिशिर सोरल, दीपक बंसल, रोहित जैन एवं भाजपा नेता जोन्टी बना ने बधाई प्रेषित की।