जोधपुर। राजस्थान (Rajasthan) में पत्नी व दस साल के बेटे को छोड़कर (Leaving wife and ten year old son) एक शख्स ने रूस जाकर दूसरी शादी करली (went to Russia and got married again)और उसके भी दो बच्चें हो गये। मामला सामने आने के बाद अब पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत (complaint to superintendent of police) कर पति की वीजा अवधि आगे नहीं बढ़ाने के लिए फरियाद लगाई (Appealed for not extending the visa period of the husband) है।
दरअसल, बाड़मेर निवासी दीपिका की शादी 1 सितंबर 2009 को जोधपुर निवासी भगवानदास के साथ हुई थी (Deepika, a resident of Barmer, was married on 1 September 2009 to Bhagwandas, a resident of Jodhpur.)। शादी के बाद चार साल तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक था। इस दौरान उनके एक बेटे का भी जन्म हुआ, जो अब दस साल का हो चुका है।
साल 2014 में भगवानदास कपड़े का बिजनेस करने मास्को चला गया। वहां जाकर दूसरी शादी कर ली। उसके दो बच्चे भी बता जा रहे हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पति के मास्को जाने के बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। ऐसे में दीपिका को उसके अपने पिता साथ ले गए।
2016 में पति भगवानदास के वापस भारत आने के बाद दीपिका को जोधपुर ले गया और अपने घर वालों को समझाया। लेकिन, ससुराल वालें भगवानदास के वापस विदेश जाने के बाद वपास दहेज की मांग करने लगे। 2018 व 2020 में भगवानदास के भारत आने पर वापस दीपिका को जोधपुर ले गया।
2020 में दीपिका अपने पति के साथ रूस जाने की जिद करने लगी तो पहलें पति टालता रहा। इस जिद में दोनों के बीच झगड़ा हुआ और भगवान ने गुस्से में कह दिया कि उसने वहां दूसरी शादी कर ली है। भगवान दास ने दीपिका पर वहां की शादी और बच्चे के फोटो फेंक दिए।
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का पति विदेश में है। ऐसे में उसे पकड़ने में दिक्कत होगी। विदेश में जाकर कोई व्यक्ति जांच करंे इसका प्रावधान भी नहीं है। एनओसी जारी करवाएंगे। इससे भारत में एंट्री करते ही बाड़मेर पुलिस को सूचना मिल जाएगी।