हनुमानगढ़। जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के परलीका गांव के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार चार जनों की मौत हुई है। जबकि एक गम्भीर घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस कार्यवाही में जुटी है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, काफी मशक्क्त के बाद मृतकों के शव कार से निकाला गया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। आस पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर एक घर में जा घुसी।
हादसा इतना भीषड़ था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के दौरान में बस सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। ग्रामीणों ने ट्रेक्टर की सहायता से बस और कार को अलग किया, जिसके बाद मृतकों के शव निकाले जा सके।