अजमेर। जिले में अपने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने जेठ पर बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस में लेजाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी डॉ. रवीश ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली पीड़िता ने उपस्थित होकर अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी के अनुसार पीड़िता ने दी शिकायत में बताया कि 27 नवम्बर को उसका जेठ दिन में 2 बजे उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली गेट स्थित गेस्ट हाउस में ले गया। उसके बाद वहां पर कमरे में लेजाकर उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी जेठ ने उसके साथ गलत काम करने के बाद उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।