in ,

खेल मंत्री चांदना ने ट्वीट कर की इस्तीफे की पेशकश:- मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव IAS रांका के खिलाफ खोला मोर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के नजदीकी खेल मंत्री अशोक चांदना ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की (Sports Minister Ashok Chandna offered to resign from the post) है। चांदना ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से नाराज होकर इस्तीफा देने की पेशकश की  (Chandna offered to resign angry with Chief Minister’s principal secretary Kuldeep Ranka) है। इसके बाद कांग्रेस में मचा घमासान अब गहलोत मंत्रिमंडल तक पहुंच गया है। इस पेशकश को लेकर कई तरह के क्यास लगाये जा रहे है।

मंत्री चांदना ने किया ट्वीट 
मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वे ही सभी विभागों के मंत्री हैं। गौरतलब है कि कुलदीप रांका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव हैं। अशोक चांदना के इस्तीफे के पीछे सीधे तौर पर उनका मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से नाराजगी को बताया जा रहा है। चांदना अपने विभागों में कुलदीप रांका के दखल से नाराज हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले बागी तेवर
राज्यसभा चुनाव से पहले अशोक चांदना ने बागी तेवर अपना लिए है। चांदना के इस्तीफे की पेशकश करने के गहरे सियासी मायने बताये जा रहे है। चांदना गुर्जर समाज से आते हैं, और गहलोत खेमे में हैं। अब उनके मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलने को खेमा बदलने के संकेत माने जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंदिर पर चल रही थी पंचायत, बात नहीं बनी तो दोनो ओर से चली लाठियां, आधा दर्जन घायल

भरतपुर : गाली दी और कहा पानी की टंकी से लटका दूंगा, भाजपा नेता जगत सिंह ने अधिकारी को मंच पर बुलाकर कही ये बात