बूंदी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (BJP State President Satish Poonia) ने शुक्रवार को शहर के पीजी कॉलेज के सामने स्थित कॉलेज हॉस्टल के समीप भाजपा जिला कार्यालय की भूमि का पूजन कर शिलान्यास किया (Laying the foundation stone by worshiping the land of BJP district office near) । पूनिया ने भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यालय का भूमि पूजन (Bhoomi Poojan of the office with duly worshipped) किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। पुनिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण की नीति अपनाते हुए वोट बैंक बनाने के अलावा कोई विकास कार्य नहीं करवाया। राजस्थान कि अशोक गहलोत सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नामोनिशान नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एक वट वृक्ष के समान है जिसकी जड़े पूरे देश में फैली हुई है, यह संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, जिसमें सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।
ये रहे मोजूद
इस अवसर पर बूंदी विधायक अशोक डोगरा, केशोरायपाटन चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिला संगठन प्रभारी अरविंद गर्ग, नरेश बंसल, पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी, कालू लाल जांगिड़, भंवर लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि भाजपा नेता अनिल जैन तालेड़ा, रामबाबू शर्मा, बृजबाला गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर खंगार, भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरीश गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री पार्षद संदीप यादव, मानस जैन, नवीन सिंह, त्रिलोक कुमावत, श्याम सैनी, संजय भूटानी, प्रवक्ता निर्मल मालव, भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारी, नगर परिषद, पालिका पार्षद सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने किया।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पूनिया का गर्मजोशी से स्वागत किया, शहर में पुनिया का करीब आधा दर्जन स्ािानों पर स्वागत किया गया। शहर में प्रदेश अध्यक्ष को वाहन रैली के रूप में भाजपा कार्यालय भूमि पूजन स्थल तक लाया गया जहां पहुंचने पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नुपुर मालव, पूर्व उपाध्यक्ष महिमा शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर अगवानी की।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 11 बालिकाओं का खाता खुलवाया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के बूंदी आगमन पर भाजपा नेता अनिल जैन तालेड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष को तलवार भेंट की एवं पूनिया के जन्मदिवस 24 अक्टूबर के उपलक्ष में 11 बालिकाओं का मंच पर सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत खाता खुलवाया गया। इस दौरान पूनिया ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
तलवार भेंट कर किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष पूनिया के बूंदी आगमन पर युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष तुषार पारीक के नेतृत्व में सूर्यमल मिश्रण चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर पूनिया को आजाद चाट पकौड़ी थड़ी ठेला होल्डर और युवाओं द्वारा तलवार भेंट की गई। स्वागत करने वालों में राम बाबू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जेथलिया, जिला प्रवक्ता मनीष पाटनी, देव सेना जिलाध्यक्ष घांसी लाल गुर्जर, भगवान गुर्जर, भंवर सिंह, रूपचंद श्रृंगी, महावीर मोदी, गौरव वर्मा, गौरव भटनागर, नरेश भड़ाना, मनफूल किराड, आयुष शर्मा, भोला शंकर गुर्जर, रोशन वर्मा, निखिल राठौर आदि मौजूद थे।
मंडल अध्यक्षों को मान और सम्मान नही देने पर जतायी नाराजगी
भाजपा कार्यालय के शिलान्यास समारोह के दौरान मंच पर जिले भर से आए मंडल अध्यक्षों को मान और सम्मान नहीं दिये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। मंच से बूंदी विधायक अशोक डोगरा और केशोरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष छीतर लाल राणा द्वारा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सूचना नहीं देने और मान और सम्मान नहीं देने की बात कही है।
नहीं दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बूंदी दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई नहीं दिया, इससे पहले पूनिया आजाद पार्क में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे उसके मुकाबले आज के आयोजन में कार्यकर्ताओं की संख्या नगण्य रही। प्रदेशाध्यक्ष के बूंदी आगमन पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह कम नजर आया। बाईपास चौराहे पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन के नेतृत्व में करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद कैन सिंह चौराहे पर तुषार पारीक के नेतृत्व में करीब 100 कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह पुनिया का सबसे बड़ा स्वागत आयोजन था। वहीं महिला मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ आदि के द्वारा भी स्वागत किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत कम रही है।
शिलान्यास कार्यक्रम का किया विरोध, पुलिस ने पकड़ कर छोड़ा
इधर भाजपा कार्यालय के शिलान्यास समारोह के दौरान पीजी कॉलेज हॉस्टल संघर्ष समिति और बहुजन समाज पार्टी ने कार्यक्रम का विरोध किया। जिस पर पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया। हॉस्टल संघर्ष समिति और बहुजन समाज पार्टी पदाधिकारी सीता मीणा ने कहा कि बीजेपी कार्यालय का शिलान्यास समारोह अवैधानिक तरीके से किया है, उक्त भूमि गवर्नमेंट कॉलेज हॉस्टल की है, जो खेल मैदान के लिए थी। बीजेपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर उक्त भूमि को अपने नाम करवा लिया जिसका हम विरोध कर रहे थे। पुलिस ने पहले कॉलेज के विद्यार्थियों को इधर उधर खदेड़ दिया, कईयों को रास्ते में ही रोक लिया, काले झंडे और पुतला हमसे छीन कर गायब कर दिया। सीता मीणा ने कहा कि उक्त भूमि आवंटन के वक्त आपत्तियां भी मांगी गई थी, हमने आपत्ति भी दर्ज करवाई थी, लेकिन हमारी नहीं सुनी। हम इसका आगे भी विरोध करेगे।