CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा में धुलण्डी की रात युवक को डंडों से पीटा, घायल की इलाज के दौरान मौत, हत्या का केस दर्ज

2 वर्ष ago
in CRIME, KOTA
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में धुलण्डी के दिन सोमवार देर रात तीन बदमाशों ने एक युवक की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी (Three miscreants beat a young man to death with sticks)। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सकतपुरा निवासी सुनील उर्फ कागला (33) से मारपीट की गई। मारपीट के बाद एमबीएस अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह 10 बजे करीब उसने दम तोड़ दिया।

थानाधिकारी ने बताया कि सुनील सकतपुरा में अकेला रहता था। धुलण्डी के दिन रात 12 बजे करीब चम्बल कॉलोनी में सुनील और उसके ही समाज के अन्य युवक साथ थे। सुनील सहित अन्य युवकों ने शराब पी रखी थी। इस दौरान सुनील की दीपक, गोविन्द उर्फ गोलू व पीयष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी के बाद दीपक, गोविन्द व पीयूष ने डंडों से सुनील के साथ जमकर मारपीट कर दी।

हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देर रात एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक सुनील का शव मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने अनुसंधान के बाद सुनील से मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों दीपक, गोविन्द उर्फ गोलू व पीयूष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

यह भी पढ़े : कर्मचारी भविष्य निधि का प्रवर्तन अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक सुनील की बहन सुनीता पत्नी सिकन्दर वाल्मिीकि भी चम्बल कॉलोनी में ही रहती है। उसकी रिपोर्ट पर प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर सुनीता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पूर्व में सुनील को जान से मारने की धमकी दी थी। सुनीता ने बताया कि आरोपियों ने मुख्य मार्ग पर ही सुनील से झगड़ा कर उससे डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की थी। किस बात पर झगड़ा हुआ यह उसे पता नहीं है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Major action against illegal mining in Kota: 3 tractor-trolleys seized, fine of over 82 thousand rupees
KOTA

कोटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना

फ़रवरी 14, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
Next Post

28 मार्च को 9 घंटे पानी को तरसेगा कोटा, इन 90 से ज्यादा इलाकों में बंद रहेगी पेयजल सप्लाई

बूंदी राज परिवार की संपत्ति विवाद गहराया, ब्रिगेडियर भूपेश सिंह हाडा सहित 4 शांति भंग में गिफ्तार और रिहा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN