Menu

in ,

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का स्वरूप ऐतिहासिक होगा -डोटासरा

बूंदी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Rajasthan Pradesh Congress Committee President Govind Singh Dotasara)  ने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) का स्वरूप ऐतिहासिक होगा। शनिवार रात बूंदी बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी वर्गों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक यात्रा है जो राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने के लिये निकाली जा रही है।

यात्रा ने नवजागरण की अलख जगायी- गुर्जर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर (National Secretary of All India Congress Committee and President of Rajasthan Seed Corporation, Minister of State Dheeraj Gurjar) ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में नवजागरण की अलख जगायी है। गुर्जर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश के युवाओं में नवचेतना का संचार हुआ है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं  से भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया।

तैयारियों की दी जानकारी
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चर्मेश शर्मा व संजय तंबोली ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बूंदी जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपसभापति लटूर भाई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर, पूर्व पीसीसी सदस्य नवेद केसर लखपति,पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम,महावीर मीणा, वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष इकरामुद्दीन बबलू,उपाध्यक्ष हारून खान, पार्षद लोकेश ठाकुर, प्रेमप्रकाश एवरग्रीन, अंकित बूलोवाल,अर्जुन डाबोडिया, साबिर खान, लायंस क्लब के अध्यक्ष निशांत नुवाल, कांग्रेस नेता महेश शर्मा झंडू,यासीन कुरैशी,एडवोकेट वसीम, पूर्व पार्षद सतीश तंबोली आदि उपस्थित रहे। 

आतिशबाजी व 21 किलो के हार से किया स्वागत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय तंबोली व चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का 21 किलो का हार पहनाकर स्वागत किया।

 

More

Leave a Reply

Exit mobile version