बूंदी। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी (Former Punjab Deputy Chief Minister Sukhjinder Singh Randhawa’s state in-charge of Rajasthan Congress) बनने पर मंगलवार सांय उनके पैतृक गांव अल्फानगर में गुरुद्वारे के पास लोगों ने आतिशबाजी के साथ खुशी जतायी (People celebrated with fireworks near the gurudwara in the ancestral village of Alfanagar.) और मिठाइयां बांटी।तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा व अल्फा नगर की पूर्व सरपंच मनजीत कौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एकत्रित हुये और सुखजिंदर सिंह रंधावा के राजस्थान का प्रभारी बनने पर नारेबाजी के साथ रैली निकाली।
इस अवसर पर तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा के दादा सरदार दिलीप सिंह रंधावा अल्फानगर में खेती करते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी भावनाये बूंदी की मिट्टी से जुड़ी हुयी है और वे हमेशा अपने गांव अल्फानगर के बारे में जानकारी लेते हैं। अल्फा नगर की पूर्व सरपंच मनजीत कौर ने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है यह हम सभी के लिये अविस्मरणीय क्षण है।
पूरे जिले के लिये गर्व का विषय- चर्मेश शर्मा
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चर्मेश शर्मा ने कहां की सुखजिंदर सिंह रंधावा के प्रदेश प्रभारी बनने से पूरे बूंदी जिले के लोगों में हर्ष की लहर है। शर्मा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि बूंदी की माटी से जुड़े हुये व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उन्होंने कहा कि सहज सरल स्वभाव के धनी सुखजिंदर रंधावा ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा का कार्य किया है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय तंबोली ने कहा कि बूंदी आगमन पर रंधावा का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा।
जल्द ही बूंदी जिले में आ सकते हैं प्रदेश प्रभारी
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आगामी दिनों में बूंदी आ सकते हैं। जगरूप सिंह रंधावा ने कहा कि उनकी मंगलवार को राज्य प्रभारी से बात हुयी है और उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बूंदी जिले में ठहराव के बारे में जानकारी ली है। इस अवसर पर राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इमरान देशवाली, ब्लॉक अध्यक्ष गोलू मेघवंशी, जसवंत सिंह संधू, बलदेव सिंह रंधावा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक दाधीच, पार्षद अर्जुन डाबोडिया, वार्ड पंच मनजिंदर सिंह ढिल्लों, राधेश्याम मेहरा, रामनिवास सुमन, नरेंद्र सिंह,सतीश तंबोली, वार्ड पंच कालू लाल भील, महेंद्र पहाड़िया, हरलाल गुर्जर, बलकार सिंह, पवनदीप सिंह रंधावा, मनपिंदर सिंह अटवाल, सुखजीत सिंह बाठ, ओमप्रकाश मीणा, रिंकू गौतम, नवल ऋषि, अरमान कुरेशी, बिरजू मेहरा, देवराज मीणा, सुनील राजोरिया, सूरज प्रजापत, घनश्याम मीणा आदि मौजूद रहे।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राज्यसभा सांसद सुरजेवाला से मिले संजय तंबोली
बूंदी। बूंदी युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सजंय तंबोली ने मंगलवार को झालावाड़ में सुकेत रोड पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला से आज भारत जोड़ो यात्रा को लेकर वार्ता की और बूंदी जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। संजय तंबोली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के साथ राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, ओबीसी विकास बैंक के अध्यक्ष पवन गोदारा से भी मिले।