बूंदी। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को 7वां दिन (7th day of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan on Sunday) है, यात्रा केशवरायपाटन के बलदेवपुरा से सुबह 6 बजे शुरू हुई। यहां से पहले पड़ाव में 12.8 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह करीब 10 बजे सीएडी कैंपस लबान पहुंची। यहीं से राहुल गांधी शिमला में हिमाचल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए। इसके बाद 3ः30 बजे तक यात्रा का लंच ब्रेक रखा गया है, इसके बाद राहुल गांधी शाम को फिर से यात्रा में शामिल होंगे।
कबड्डी को राहुल गांधी और गहलोत ने खड़े रहकर देखा
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान के खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने भारत यात्रियों के साथ कबड्डी खेल का आनंद लिया। अशोक चांदना और भारत यात्रियों के बीच खेली गई कबड्डी को राहुल गांधी और अशोक गहलोत ने खड़े रहकर देखा (Rahul Gandhi and Ashok Gehlot watched kabaddi while standing)। कबड्डी खेल और मंत्री की ऊर्जा, खेलों के प्रति जुनून देखकर ताली बजाकर उत्साहवर्धन भी किया।
राजस्थानी अंदाज में राहुल गांधी ने चलायी बैलगाड़ी
यात्रा के बीच में पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा द्वारा लाई गई बैलगाड़ी पर राहुल गांधी कुछ दूरी तक चले, यहां तक कि राहुल गांधी ने बैलगाड़ी की डोर पकड़ कर उसे कुछ दूरी तक चलाया (Hold the bullock cart and drive it for some distance) भी। यात्रा में राजस्थानी कल्चर, खेत-किसानो पर राहुल गांधी का फोक्स दिखा। राहुल गांधी एक किसान के घर भी पहुंचे, किसान नेता दर्शन सिंह से भी मिलें, सिंह ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा। दशरथ सिंह ने केशवरायपाटन में शुगर मिल फिर से चालू करवाने की मांग राहुल गांधी के सामने रखी।
बूंदी जिले में भारत जोड़ो यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत बलदेवपुरा से शुरू हुई जो लाखेरी के निकट लबान पहुंची, यात्रा के दौरान रास्ते में राहुल गांधी ने कोटा खुर्द में अल्पहार किया। यात्रा 10 बजे लबान पहुंची यहां से राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
गहलोत और पायलट एक साथ हेलिकॉपटर में जयपुर के लिए हुए रवाना
वही, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट अल सुबह यात्रा में शामिल हुए, इससे पहले कांग्रेस नेता आरसीए पदाधिकारी राजकुमार माथुर भी दोनो नेताओं से मिले। यहां से गहलोत और पायलट एक ही हेलिकॉपटर में सवार होकर जयपुर के लिए रवाना हुए। जहां से 8ः30 बजे विशेष विमान से दिल्ली और 9ः30 बजे दिल्ली से 11 शिमला पहुंचें। जहां 1ः30 बजे आयोजित होने वाले हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
महिला शक्ति पद यात्रा कल
सोमवार 12 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के तहत महिला शक्ति पद यात्रा आजादपुर से शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, नमो नारायण मीणा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, दिव्या मदेरणा, उर्मिला जैन भाया, सीएल प्रेमी, सरोज मीणा समेत हजारों की संख्या में महिलाए मौजूद रहेगी।