बूंदी। कांग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा 96वें दिन (Bharat Jodo Yatra on 96th day) सोमवार सुबह 6 बजे तेजाजी मंदिर से महिला शक्ति पद यात्रा (Women Power Pad Yatra) शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा आज बूंदी जिले से टोंक जिले कि सीमा से निकलते हुए सवाईमाधोपुर जिले में प्रवेश कर जाएगी। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, मिराया वाड्रा पदयात्रा करती दिखाई दी (Priyanka Gandhi, Robert Vadra, Miraya Vadra seen walking with Rahul Gandhi)। आज की यात्रा में बड़ी संख्या में महिला यात्री शामिल हुई। बताया जा रहा है कि प्रदेश भर की 5000 से ज्यादा महिला नेता और अन्य महिलाएं राहुल गांधी के साथ पैदल चल रही हैं।
महिलाओं में राहुल गांधी से मिलने और साथ कदम मिलाने की होड़ साफ दिखी
राजस्थान में जारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज का दिन महिलाओं को समर्पित किया है, ऐसे में भारी संख्या में महिलाए यात्रा में शामिल हुई। कांग्रेस ने आज की इस यात्रा को महिला शक्ति पदयात्रा का नाम दिया है, प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं व युवतियां राहुल गांधी के साथ चल रही हैं। मुख्य घेरे में महिलाओ को बुला-बुलाकर राहुल गांधी से मिलवाया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा का बड़ा जिम्मा भी आज महिलाओं के ही हाथ में है। इस दौरान महिलाओं में राहुल गांधी से मिलने व उनके साथ कदम मिलाने की होड़ साफ दिखायी दी।
बालिकाओं से की बातचीत, महिलाओं से लिए सुझाव
यात्रा के दौरान राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने चकरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य को देखा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। राहुल गांधी ने राजस्थानी कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाया, इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों से आयी महिलाओं से मिलते हुए उनकी समस्याएं जानी, महिलाओं को होने वाली परेशानियों के बारे में जाना, राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल युवतियों से भी बातचीत की, उन्होंने देश और प्रदेश की शिक्षा और बालिकाओं की समस्याओं के बारे में चर्चा की और उनके सुझाव भी सुने। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कई महिलाएं भावुक हो गई।
महिलाओं से चर्चा करती रही प्रियंका गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ महिलाएं शक्ति कदम से कदम मिलाकर चलती दिखाई दीं। प्रियंका गांधी यात्रा में हर समय राहुल गांधी के साथ पैदल चलने के जगह कुछ दूरी पर महिलाओं से चर्चा करती दिखायी दी। उन्होंने कई महिला यात्रियों को राहुल गांधी से भी मिलवाया, यात्रा में प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा, पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी राहुल गांधी के साथ चली।
महिला जनप्रतिनिधियों ने भी मिलाई राहुल गांधी के साथ कदमताल
महिला शक्ति पद यात्रा में राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों की भी महिला सांसद, विधायक और मंत्री, जिला प्रमुख, प्रधान, सरपंच भी यात्रा में शामिल हुईं। सभी राज्यों की महिला कांग्रेस संगठन से जुड़ी पदाधिकारी भी राहुल गांधी के साथ पैदल चलते नजर आयी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, मंत्री ममता भूपेश, शकुंतला रावत, जाहिदा खान, क्रिडा परिषद की अध्यक्ष कुष्णा पुनिया, राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, समाज कल्याण आयोग राजस्थान की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, समेत प्रदेश की कई महिला विधायक जिनमें दिव्या मदेरणा, महिला जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, सरपंच रचना समलेती भी प्रमुखता से आगे चल रही थीं।
बूंदी से टोंक सीमा में होकर सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम बूंदी जिले की केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के इंद्रगढ़ के आजाद नगर में था, जहां से 2 किलोमीटर दूर बाबई तेजाजी रामदेव मंदिर से यात्रा शुरू हुई, यात्रा टोंक जिले की सीमा कोठड़ी चौराहे से होते हुए 13 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद सवाई माधोपुर खंडार विधानसभा क्षेत्र के पीपलवाड़ा में पहुंची, जहां दोपहर लंच के बाद से 10 किलोमीटर चलने के बाद कुस्तला भगत सिंह चौराहे पर पहुंचेगी, जहां कॉर्नर मीटिंग होगी। यहां से 4 किलोमीटर दूर बोरिफ में रात्रि विश्राम होगा।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने चकरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य को देखा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। राहुल गांधी ने राजस्थानी कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाया