in

स्वामी अवधेशानंद गिरी पर लिखित पुस्तक के विमोचन पर बोले, बिरला- संत देते हैं समाज को नई दिशा

नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को देवभूमि उत्तरखंड की एक दिवसीय यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के जीवन पर लिखित पुस्तक तप और तपस्या के विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि हमारे संतों ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान और दर्शन से सनातन संस्कृति को पूरे विश्व में आगे बढ़ाने का काम किया है। संतों के विचारों ने समाज को सदैव एक नई दिशा दी है। उनके प्रयास और प्रकल्प वंचितों के जीवन में परिवर्तन लाए हैं। स्वामीजी की जीवन साधना पर आधारित यह पुस्तक भी सम्पूर्ण समाज के लिए मार्गदर्शक बनेगी। आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं ऐसे में हम संतों से प्रेरणा लेकर स्वयं को समाज तथा मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करें।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी अवधेशानंद संस्कृति के संवाहक के रूप में भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में ले जा रहे हैं। उनसे मिलने से मन में विश्वास जागृत होता है। कार्यक्रम को स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री और संसद डा. महेश शर्मा, रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

 

More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस चौकी में कोबरा देख आधा घंटे तक परेड करती रही खाकी, सिपाही ने इस तरह किया रेस्क्यू

महिला डॉक्टर आये दिन रहती है छुट्टी पर, मरीजों को होती है परेशानियां, शिकायत के बावजूद नही सुधरे हालात