Gold and Silver Price : हर दिन सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। आज यानी 3 अगस्त को देश में सोने के भाव में गिरावट (Fall in gold price) दर्ज की गई है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,150 है। बीते दिन यह भाव 47,350 रुपये था। यानि 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज कि गई है। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 47,300 रुपये है, जो कल 47,500 रुपये बताई जा रही है।
24 कैरेट सोने के दाम
देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 51,440 रुपये है, बीते दिन भी भाव 51,650 रुपये था। वहीं, लखनऊ में आज का रेट 51,600 है, जो मंगलवार को 51,820 रुपये था। जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
चांदी के भाव भी गिरे
चांदी के दरों की बात करें तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में भी हल्की गिरावट आई है। आज एक किलो चांदी का रेट 57,500 है। ये दाम कल मंगलवार को 58,000 था। यानी चांदी के दाम में 450 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है।
कैसे जानें सोने की शुद्धता
आईएसओ (ISO) भारतीय मानक संगठन (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
क्या अंतर है 22 और 24 कैरेट में ?
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिएwww-ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।