in

महंगे गैस सिलेंडर से चाहिए छूटकारा तो Solar Stove आएगा काम,यूज करना आसान और कीमत भी आपके बजट में

नई दिल्ली। देश भर में महंगाई इस समय चरम सीमा पर है। महंगाई से लोगों का बुरा हाल है। खाने पीने की चीजों से लेकर घरों में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों तक हर प्रोडक्ट के दाम बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर भी काफी महंगा (Gas cylinder too expensive) हो चुका है। जो सिलेंडर एक समय 500-600 रु के करीब था, आज 1000 रु के पार पहुंच गया है। असल में वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल और गैस की कीमतें काफी ऊपर चली गयी हैं। इसीलिए घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के अलावा गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं। जैसे कि पिछले महीने ही गैस सिलेंडर 50 रु महंगा हुआ। इसके बाद सिलेंडर के दाम कम नहीं हुए। मगर हम आपको महंगे सिलेंडर से बचने का एक बेहतरीन तरीका आपको यहां बताएंगे।

If you want to get rid of expensive gas cylinders, Solar Stove will work, easy to use and the price is also in your budget

अगर आप भी महंगे गैस सिलेंडर से परेशान हैं, जो कि यकीनन होंगे तो सोलर स्टोव का इस्तेमाल करें। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने एक नया सॉल्यूशन पेश किया है, जो बहुत काम का हो सकता है। ये हर महीने बचत कराएगा। इंडियन ऑयल ने सोलर स्टोव लॉन्च (solar stove launch) कर दिया है। इसे लगा कर कोई भी महंगे गैस सिलेंडर से निजात पा सकता है, क्योंकि ये धूप की रोशनी से चलता है।

इस सोलर स्टोव को ‘सूर्य नूतन’ नाम दिया (Solar stove named ‘Surya Nutan’) गया है। इस सोलर स्टोव को इंडियन ऑयल ने प्रधानमंत्री से मिली चुनौती से प्रेरित होकर तैयार किया है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2017 ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों को संबोधित किया था और उन्होंने तब रसोई के लिए एक खास सॉल्यूशन डेवलप करने की चुनौती दी थी। पीएम मोदी ने यूज करने में आसान और पारंपरिक चूल्हों की जगह लेने वाला सोलर स्टोव तैयार करने की चुनौती दी थी।

क्या हैं इसकी खास विशेषताएं
इस सोलर स्टोव की कई विशेषताएं हैं। आप इसे कहीं भी स्थाई तरीके से लगा सकते हैं। यह रिचार्जेबल है। ये एक तरह का इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है। इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद ने इसे डिजाइन और डेवलप किया है। कंपनी की तरफ से इसका पेटेंट भी करा लिया गया है।
इस सोलर स्टोव का एक यूनिट धूप में होगा और वह चार्ज करते समय ऑनलाइन कुकिंग मोड में होगा। चार्ज हो जाने के बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ‘सूर्य नूतन’ सौर ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने में मदद करेगा। मालूम हो कि धूप न हो तो भी इससे खाना पकाया जा सकता है, क्योंकि एक बार चार्ज करके आप तीन टाइम का खाना इसी पर बना सकते हैं। यह स्टोव हाइब्रिड मोड पर भी काम करेगा। यानी इसमें सौर ऊर्जा के अलावा बिजली के अन्य स्रोतों का भी इस्तेमाल हो सकेगा।

ये सोलर स्टोव तीन अलग-अलग मॉडलों में मिल सकता है। इस स्टोव के की कीमत लगभग 12,000 रुपये (बेस मॉडल) है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 23,000 रुपये तक जाती है। मगर इंडियन ऑयल ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय इसकी कीमतों में काफी कमी आ सकती है। 

Written by CITY NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RBI फिर बढ़ाया रेपो रेट, महंगे हो जाएंगे होम और पर्सनल Loan, बढ़ेगी EMI

महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदारप्रदर्शन, सिविल लाइंस फाटक पर दी गिरफ्तारी