in

CWG 2022 : पहलवानों के बाद अब बॉक्सर्स बढ़ायेगेपदक, जानें आज 9वें दिन ये रहेगा भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

CWG 2022 : बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया (India performed very well on the 8th day of Common wealth Games) और रेसलिंग में 6 पदक जीतकर पदकतालिका में छलांग लगा दी है। 7वें पायदान पर काबिज भारतीय टीम ने शुक्रवार को 3 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल सिर्फ रेसलिंग में अपने नाम किये जिसके चलते उसके कुल पदकों की संख्या 26 हो गई और अब वो पांचवे पायदान पर पहुंच गया है।

शुरुआती दौर में वेटलिफ्टर्स के शानदार प्रदर्शन और अब रेसलर्स की ओर से गोल्डन शुक्रवार के बाद अब भारतीय बॉक्सर्स पर पदक तालिका को बढ़ाने की जिम्मेदारी है। राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को नौवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार हैं।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स-
महिला एफ55-57 गोला फेंक फाइनल- पूनम शर्मा, शर्मिलाम, संतोष- 2ः50 बजे 
महिला 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल- प्रियंका, भावना जाट- दोपहर 3 बजे 
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल- अविनाश साबले- 4ः20 बजे 
महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले पहला दौर- हिमा दास, दुती चंद, श्रबनी नंदा, एनएस सिमी- 4ः45 बजे 
महिला हैमर थ्रो फाइनल- मंजू बाला- 11ः30 बजे 
पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल- अविनाश साबले- 12ः40 बजे …..

बैडमिंटन-
महिला युगल क्वार्टर फाइनल- त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 
महिला एकल क्वार्टर फाइनल- पीवी सिंधु
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल- किदांबी श्रीकांत …..

मुक्केबाजी-
महिला(45-48 किग्रा) सेमीफाइनल- नीतू- दोपहर 3 बजे 
पुरुषों का फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल- अमित पंघाल 3ः30 बजे 
महिला लाइट फ्लायवेट (48 किग्रा -50 किग्रा) सेमीफाइनल- निकहत जरीन 7ः15 बजे 
महिला लाइटवेट (57 किग्रा -60 किग्रा)- जैस्मीन- 8 बजे 
पुरुष वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा)- रोहित टोकस- दोपहर 12ः45 बजे 
सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक)- सागर 1ः30 बजे ……..

क्रिकेट- भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 सेमीफाइनल- दोपहर 3ः30 बजे ..
हॉकी- भारतीय पुरुष टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल – रात 10ः30 बजे …….

टेबल टेनिस-
महिला युगल, अंतिम 16 दौर- अकुला श्रीजा/रीथ टेनिसन- दोपहर 2 बजे 
महिला युगल, अंतिम 16 दौर- मनिका बत्रा/दीया पराग चितले- दोपहर 2 बजे 
मिश्रित युगल सेमीफाइनल- अचंता शरथ कमल/अकुला श्रीजा- शाम 6 बजे 
पैरा पुरुष एकल वर्ग 3-5- कांस्य पदक मैच- राज अरविंदन अलगर- शाम 6ः15 बजे 
पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 कांस्य पदक मैच- सोनलबेन पटेल- दोपहर 12ः15 पूर्वाह्न 
पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 स्वर्ण पदक मैच- भाविना पटेल- दोपहर एक बजे से

कुश्ती (तीन बजे से) 
पुरुषों  फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल- रवि कुमार 
पुरुषों  फ्रीस्टाइल 97 किग्रा क्वार्टर फाइनल- दीपक नेहरा 
महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल- पूजा सिहाग 
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) –  विनेश फोगाट 
महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) – पूजा गहलोत 
पुरुषों  फ्रीस्टाइल 74 किग्रा क्वार्टर फाइनल – नवीन

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बांसवाड़ा बिजली निगम के अकाउंटेंट के सरकारी क्वार्टर में मिला नकली नोटों से भरा बैग, चार गिरफतार

Gold Price : आज सोना बेहद सस्ता क्यों, रिकॉर्ड प्राइस से 3,420 रुपये सस्ता है गोल्ड