in

Numerology – इस दिन जन्मे लोगो के लिए बेहद ख़ास होगी 13 तारीख

13th-will-be-very-special-for-people-born-on-this-day

News Desk. ज्योतिषशास्त्र (Astrology) की तरह अंक ज्योतिष (Numerology) से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष (Numerology) में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।

मूलांक 1- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र (Work Palace) में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार (Business) में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए साधन विकसित होंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र (Work Palace) और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र (Work Palace) और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6- आज आपका दिन खुशियोंभरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। अहंकार की भावना से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र (Work Palace) और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार में चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके लिए अनुकूल कम ही रहेगा। किसी बात पर मन विचलित हो सकता है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Written by CITY NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

After a long wait of 1204 days, Virat Kohli scored a century in Tests.

1204 दिनों के लम्बे इंतेजार के बाद बाद विराट कोहली ने टेस्ट में जड़ा शतक

Do not make these mistakes related to skin in summer

गर्मियों में भूलकर भी न करे त्वचा से जुड़ी यह गलतियाँ, नही तो छिन जाएगी रौनक