चूरू। जिले के सरदारशहर उपचुनाव में 69.91 प्रतिशत मतदान (69.91 percent polling in Sardarshahar bypoll) हुआ है। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। उपचुनाव में मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी के चलते 69.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि पोलिंग पार्टियों की अंतिम रिपोर्ट के बाद यह आंकड़ा अपडेट होगा। उप चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस रालोपा के प्रत्याशियों समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान (A total of 10 candidates including candidates of BJP, Congress Ralopa are in the fray for the by-election) में थे।
सोमवार सुबह तेज सर्दी के बीच करीब 10 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी ही रही। जिसके कारण यहां सवेरे 9 बजे तक पहले एक घंटे में 5.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद जैसे-जैसे धूप खिली लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी और 12 बजे तक 35 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा ने सवाई बड़ा बास में बूथ नंबर 128 और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने मधु भवन के पास बूथ नंबर 147 पर वोटिंग की।
सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी ने अशोक कुमार पिंचा को मेदान में उतारा है। कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 8 दिसंबर को उपचुनाव का रिजल्ट आएगा। बता दें, कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं।